26 Apr 2024, 03:14:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 7 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 1:26PM | Updated Date: Jul 11 2019 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लश्करगाह। अफगानिस्तान के हेल्मंड प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम सात तालिबानी आतंकवादी मारे गये और आठ अन्य घायल हो गये। प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल सलाम अफगान ने गुरुवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार देर रात अभियान चलाकर पुल ए सेयाह स्थित एक सुरक्षा चौकी पर हमला करने जा रहे आतंकवादियों को रोक दिया। हमले में तालिबानी कमांडर मावलावी शबीर सहित सात आतंकवादी मारे गये तथा आठ अन्य घायल हो गये। गोलीबारी में कोई सुरक्षा कर्मी हताहत नहीं हुआ। तालिबान की ओर से घटना पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं आयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »