20 Apr 2024, 05:02:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कनाडा में गैस रिसाव, 46 लोग अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 10:49AM | Updated Date: Jul 10 2019 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओट्टावा। कनाडा के विन्निपेग में संदिग्ध कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव के बाद 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 15 की हालत गंभीर है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विन्निपेग फायर पैरामेडिक सर्विस के कर्मचारियों के ट्वीट कर बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे अलार्म बजने के बाद इमारत के विभिन्न हिस्सों से कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव का पता चला। अधिकारियों के हवाले से एक न्यूज रिपोर्ट में बताया गया कि 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से 15 की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »