18 Apr 2024, 16:22:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 20 हाउती विद्रोही ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 10:24AM | Updated Date: Jul 10 2019 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदन। यमन के दक्षिणी धौलिया प्रांत में मंगलवार को सरकारी सुरक्षाबलों ने हाउती विद्रोहियों के दो हमलों को विफल करते हुए 20 विद्रोहियों को ढेर कर दिया है। सरकार द्वारा जारी ऑनलाइन बयान के अनुसार हाउती विद्रोहियों ने धौलिया उत्तर में कताबा जिले के पास सैन्य ठिकानों में घुसपैठ करने का प्रयास करते हुए दो हमले किये थे। जिसे सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया। कई घंटों तक चली मुठभेड़ में 20 हाउती विद्रोही मारे गये तथा कई अन्य घायल हो गये। सुरक्षाबलों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कताबा में एक हाउती कमांडर अबू कासेम एडेल और 12 साथियों के साथ पकड़ लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »