18 Apr 2024, 23:18:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस और ईरान ने बातचीत फिर से शुरू करने की शर्ता पर सहमति व्यक्त की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 12:03PM | Updated Date: Jul 7 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान और विश्व की अन्य महाशक्तियों के बीच परमाणु करार से अमेरिका के पिछले वर्ष हट जाने के बाद उत्पन्न संकट को देखते हुए फ्रांस और ईरान ने बातचीत फिर से शुरू करने की शर्ता पर सहमति व्यक्त की है। फ्रांस के राष्ट्रपति  एमेनुएल मेक्रों ने यह जानकारी दी है। इस समझौते में ईरान के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और चीन भी पक्षकार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेक्रों और ईरानी राष्ट्रपति हसन रोहानी के बीच इस मसले पर फोन पर बातचीत हुई है और मेक्रों ने 2015 के समझौते को समाप्त होने के परिणामों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। 
 
बीबीसी न्यूज रिपोर्ट के अनुसार रोहानी ने  यूरोपीय देशों से आग्रह किया है कि वे इस समझौते को बचाने के लिए तत्परता से काम करें। पिछले वर्ष अमेरिका के इस समझौते से पीछे हट जाने के बाद से यह समझौता संकट में आ गया था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अनेक प्रतिबंध लगा दिए थे और इस वर्ष मई माह में ईरान ने संवर्द्धित यूरेनियम के उत्पादन को  काफी बढ़ा दिया था। 
 
इस बात की आशंका जाहिर की जा रही है कि वह इसका इस्तेमाल परमाणु बम बनाने में करेगा। ईरान को इस तरह के यूरेनियम की जितनी आवश्यकता है उसने उससे अधिक मात्रा में इसका संग्रह कर लिया है। इस बीच बीबीसी के रायनयिक मामलों के  जानकार जोनाथन मार्क्स  ने कहा है अमेरिका को इस बातचीत के लिए मनाना काफी मुश्किल है। ईरान पर लगाए गए अमेरिका के प्रतिबंधों को कम कराने के लिए यूरोपीय देश  काफी मेहनत कर रहे हैं और इस समझौते के भविष्य को लेकर इतनी अनिश्चितता पहले कभी नहीं देखी गई थी।
 
गौरतलब है कि यूरोप के देशों ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा पर लगाम लगाने के लिए 2015 के समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। पिछले सप्ताह ईरान ने घोषणा की थी कि वह समझौते के तहत अपनी कुछ प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करेगा। पिछले वर्ष अमेरिकी ने समझौते से बाहर होने की घोषणा की थी तथा ईरान पर और कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »