29 Mar 2024, 17:36:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्लोरिडा के शॉपिंग मॉल में विस्फोट, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 1:29AM | Updated Date: Jul 7 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के प्लांटेशन शहर में शनिवार को एक शॉपिंग मॉल में विस्फोट होने से कई लोग घायल हो गये। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। स्थानीय न्यूज चैनल ने प्लांटेशन फायर बटालियन प्रमुख जोएल गोर्डन ने के हवाले से बताया कि विस्फोट में कम से कम 20 लोग घायल हुए हें जिनमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि इसे गैस विस्फोट माना जा रहा है। विस्फोट से क्षतिग्रस्त फाउंटेन्स प्लाजा के आस-पास की सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद कर दी गई हैं। विस्फोट से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। तस्वीरों से पता चलता है कि शॉंिपग मॉल का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है और आसपास मलबे बिखरे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »