28 Mar 2024, 20:10:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान मोर्टार हमला में मृतकों की संख्या हुई चौदह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 1:07AM | Updated Date: Jul 7 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैमाना। अफगानिस्तान में फारयाब प्रांत के ख्वाजा सब्जपोश जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के मोर्टार हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है। इस घटना में कम से कम चार नागरिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 36 अन्य घायल हो गये थे। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल करीम युराश ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने कल सुबह रिहायशी इलाकों और एक स्थानीय बाजार ‘गंज बाजार’ को निशाना बनाकर कई मोर्टार दागे। हमले में घायल कुछ और लोगों की मौत होने के बाद इस हमले में मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है।
 
युराश ने बताया कि तालिबान आतंकवादियों ने कई मोर्टार दागे थे जिसमें चार नागरिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा 36 अन्य घायल हो गये थे। फरयाब प्रांत के गवर्नर नकीबुल्लाह फइक ने हमलों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि स्थनीय लोगों में दहशत व्याप्त करने के लिए यह समूह रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। तालिबान की ओर से बोलने का दावा करने वाले जबीउल्लाह मजाहिद ने इन आरोपों से साफ इन्कार किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »