29 Mar 2024, 14:48:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मानवाधिकार उल्लंघन करने को लेकर मादुरो की निंदा करे अंतरराष्ट्रीय समुदाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 11:38AM | Updated Date: Jul 6 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की रिपोर्ट्स को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की निंदा करने की अपील की है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि संरा मानवाधिकार की प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने जून में वेनेजुएला का दौरा करने के बाद एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने राज्य हिंसा, शक्ति का अत्यधिक उपयोग और अन्य दुर्व्यवहारों को लेकर चिंता व्यक्त की हैं।
 
ओर्तागन ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गैरकानूनी मादुरो सरकार की निंदा करनी चाहिए तथा मानवाधिकार उल्लंघन के दुराग्रह और इसके (मादुरो सरकार) खात्मे के लिए एकजुट होना चाहिए।’’ उल्लेखनीय है कि संरा के अनुसार वेनेजुएला सरकार ने वर्ष 2018 में 5,200 से लोगों की हत्या की जानकारी दी है तथा इस वर्ष जनवरी से मई तक यहां पर विशेष कार्रवाई बलों द्वारा चलाया गये अभियानों में 1,569 मारे गये हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »