29 Mar 2024, 19:47:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन-ट्रम्प की ओसाका में हुई वार्ता के निकलेंगे ठोस परिणाम : रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 10:41AM | Updated Date: Jul 6 2019 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच जापान को ओसाका में हाल के दिनों में साकारात्म माहौल में हुई वार्ता के ठोस परिणाम निकलने की उम्मीद जतायी है। अमेरिका में रूस के राजदूत अनातोली एंटोनोव ने शुक्रवार को कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि ओसाका में सकारात्म माहौल में हुई बैठक के ठोस परिणाम निकलेंगे तथा दोनों देशों के संबंधों को सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये जाएंगे।’’
 
उन्होंने दोनों नेताओं की बैठक को अनिवार्य बताते हुए कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी थी और इसे सिर्फ दोनों देशों के नेता ही दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच बैठक कामकाजी और व्यावहारिक माहौल में हुई थी। पुतिन और ट्रम्प ने इस दौरान रणनीतिक स्थिरता, हथियार नियंत्रण, क्षेत्रीय संघर्ष और आर्थिक सहयोग की सक्रियता सहित व्यापक मुद्दों पर चर्चा की थी।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »