कंधार। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में गुरुवार रात मिवांद में तालिबानी आतंकवादियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच गोलीबारी में छह सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये हैं। जिला पुलिस प्रमुख हाजी लाला ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तालिबानी आतंकवादी के एक समूह ने गुरुवार देर रात मिवांद जिले के मिवंद बाजर में सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस संघर्ष में छह पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी और अन्य चार घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद तालिबानी आतंकवादी वहां से भाग गये। आतंकवादियों के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं है। तालिबान आतंकवादियों ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।