28 Mar 2024, 18:24:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में बाढ़ के कारण लापता 24 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 4:11PM | Updated Date: Jul 5 2019 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुलुन। रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में आयी भीषण बाढ़ के कारण लापता हुए 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि 13 लोग अब भी लापता हैं। रूस के आपात सेवा मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि लापता लोगों की सूची में से 24 लोगों को खोज निकाला गया है। उन्होंने बताया कि 13 लोग अब भी लापता हैं तथा 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
क्षेत्र की एक बस्ती में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि इरकुत्स्क क्षेत्र में 25 जून से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके कारण नदियां उफान पर हैं और बाढ़ का पानी आसपास की बस्तियों में घुस गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को बाढ़ को संघीय आपात स्थिति घोषित करने संबंधी आदेश पत्र पर हस्ताक्षर किया। क्षेत्रीय आपात सेवा के एक प्रतिनिधि ने बताया कि बाढ़ के कारण 313 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें 57 बच्चे भी शामिल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »