20 Apr 2024, 04:21:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारतीय महिला की निकली एक करोड़ 20 लाख दिरहम की लॉटरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 3:41PM | Updated Date: Jul 5 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबू धाबी। एक करोड़ 20 लाख दिरहम का नगद लॉटरी पुरस्कार जीतने वाली प्रवासी भारतीय महिला सपना नायर ने कहा है कि वह इस धन का इस्तेमाल अपने परिवार की बेहतरी और धार्मिक कार्यों के लिए करेंगी और अपनी जीवनशैली में बदलाव का उनका कोई इरादा नहीं है। सपना का यह जैकपॉट लाटरी पुरस्कार बुधवार को निकला है। पांच वर्ष की बेटी की मां सपना ने लाटरी का टिकट नौ जून को ऑनलाइन खरीदा था जिसका टिकट नंबर 217892 था।
 
वरिष्ठ इंजीनियर के तौर पर काम कर रही सपना ने इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद कहा, ‘‘मैं पहले की तरह ही कार्यालय जा रही हूं, अपनी जीवनशैली को बदलने का मेरा कोई इरादा नहीं है, मैं अपनी नौकरी लगातार करती रहूंगी।  मुझे अपनी नौकरी से लगाव है इसलिए मैं बड़ा बदलाव करने की नहीं सोच रही हूं।’’  सपना के पति प्रेम ने कहा कि जब उनकी पत्नी ने लॉटरी जैकपॉट पुरस्कार निकलने की बात बतायी तो उन्हें भी आश्चर्य हुआ।
 
गल्फ न्यूज के अनुसार सपना ने कहा ‘‘ मैंने अपने पति को यह नहीं बताया था कि मैंने लाटरी का टिकट खरीदा है  इसलिए जब उसने एक करोड़ 20 लाख दिरहम का पुरस्कार जीतने की बात पति को बतायी तो वह भौंचक रह गए। उनके लिए यह बहुत बड़ा आश्चर्य था।’’ सपना ने कहा कि वह लॉटरी पुरस्कार से मिलने वाली राशि का एक हिस्सा अन्य की मदद में खर्च करेगी और इसकी चर्चा उन्होंने अपनी छोटी बहन नक्षत्रा से भी की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »