18 Apr 2024, 07:38:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रेन हमला मामले में नौ को मौत की सजा, 25 को उम्रकैद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 12:48AM | Updated Date: Jul 4 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश में पबना जिले की एक अदालत ने तत्कालीन विपक्ष की नेता और मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना की हत्या के इरादे से 1994 में ट्रेन पर हुए हमले के मामले में नौ लोगों को मौत की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रुस्तम अली ने बुधवार को आरोपियों की मौजूदगी में सजा का एलान किया। अली ने इस मामले में 25 अन्य आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनायी। इसके अलावा उन्होंने 13 आरोपियों को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी।

 

अब इस मामले को शीर्ष अदालत में पुष्टि के लिए भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर 1994 बंगलादेश के पबला जिले में एक स्टेशन पर ट्रेन पर हमला हुआ था। हसीना हमले के समय ट्रेन से देशव्यापी प्रचार कर रही थी। हसीना की ट्रेन पर देसी बम और बंदूक से हमला किया गया था। इस हमले में हसीना बाल-बाल बच गयीं थी। पुलिस ने इस सिलसिले में 52 नामजद तथा कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था तथा चार अप्रैल 1997 को आरोपपत्र दाखिल किया था लेकिन सभी आरोपी अदालत से जमानत मंजूर होने के बाद जेल से रिहा हो गये थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »