29 Mar 2024, 06:02:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पार्क में सेंक रहे थे धूप, पास में ही आसमान से गिरा मानव शरीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 12:34AM | Updated Date: Jul 3 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दक्षिण लंदन के क्लैफेम में बने एक बड़े मकान के पार्क में कुछ लोग धूप सेंक रहे थे, इसी दौरान एक तेज धमाका हुआ, धूप सेंक रहे लोग चौंक गए अचानक ये क्या हुआ। जब ये लोग उस जगह पहुंचे तो वहां एक मानव शरीर पड़ा हुआ था, उसका एक हिस्सा पार्क में लगी घास पर था और बाकी का हिस्सा कंक्रीट पर था। पार्क में खून बिखरा था, गिरे हुए व्यक्ति का शरीर एक तरफ टेढ़ा हुआ था। शरीर में जान नहीं थी, वो मर चुका था।

घटना के बारे में पता किए जाने पर राज खुलने शुरू हो गए। पता चला कि केन्या एयरवेज के विमान ने दक्षिण लंदन के क्लैफेम के ऊपर आसमान से गुजरने के दौरान अपना लैंडिंग गियर खोल दिया, जिसके कारण वहां चोरी से बैठकर सफर कर रहा एक यात्री 3500 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। ये अपने आप में अजीबोगरीब घटना थी। इससे भी अजीब बात ये थी कि जब व्यक्ति लैंडिंग गियर से नीचे एक मकान में बने पार्क में गिरा उस समय वहां पर कई लोग थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बैठकर धूप सेंक रहे थे। अचानक ऊपर से कोई चीज गिरने से वहां हलचल हो गई, पार्क में एक छोटा सा गड्ढा भी बन गया, तब लोगों ने वहां जाकर देखा तो एक व्यक्ति को गिरे हुए पाया, उसके सिर पर काफी चोटें लगी हुई थी, चारों ओर खून फैला था और वो गंभीर रूप से घायल था। 
3500 फीट की ऊंचाई से गिरा
दरअसल, रविवार को हीथ्रो हवाई अड्डे से एक विमान ने उड़ान भरी, इसी विमान के लैंडिंग गियर के अंदर एक व्यक्ति चोरी छिपे बैठ गया। विमान ने उड़ान भरी और जब वो 3500 फीट की ऊंचाई पर साउथ लंदन के ऊपर पहुंचा तो विमान ने अपने लैडिंग गियर खोल दिया। अधिकारियों ने बताया कि कैसे उस व्यक्ति का शरीर नैरोबी से केन्या एयरवेज के विमान से 3,500 फीट की ऊंचाई से गिर गया, क्योंकि उसने विमान ने दक्षिण लंदन के क्लैफैम के ऊपर आसमान में अपना लैंडिंग गियर खोल दिया। ये घटना पत्तेदार ऑफर्टन रोड पर हुई थी। जो लोग उस समय वहां मौजूद थे उन सभी ने दोपहर 3.30 बजे के बाद जोरदार आवाज सुनी, इसके बाद उन्हें भयावह दृश्य दिखाई दिया। 
लैंडिंग गियर में बैग, पानी और खाने के पैकेट्स मिले
स्थानीय पुलिस भी मिनटों के भीतर मौके पर पहुंच गई। उस आदमी के गिरते ही फ्लाइट केक्यू 100 की पहचान की गई। फ्लाइट डेटा से पता चलता है कि बोइंग 787 विमान रविवार को अपराह्न 3.36 बजे आॅफर्टन रोड से 3,575 फीट की दूरी से होता हुआ गुजरा था, उस समय उसकी ऊंचाई लगभग 200 मील प्रति घंटे की रही होगी। बताया गया कि विमान स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9.19 बजे जमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई और 3.42 बजे उसे अपने गंतव्य पर पहुंचना था। एयरलाइन अधिकारियों ने कहा कि जब उन्होंने जांच की तो उनको लैंडिंग गियर में एक बैग, पानी और खाने के कुछ पैकेट्स मिले। पुलिस ने बताया कि पार्क में जो व्यक्ति मिला उसके शरीर पर एक नीली टी-शर्ट और जींस थी। 
हर पांच में एक बार ऐसा हो जाता है
पुलिस ने कहा कि सोमवार की सुबह हीथ्रो हवाई अड्डे पर बात की कि क्या उन्हें इस तरह की घटना के बारे में कोई अंदाजा है तो वहां से बताया गया कि यह हर पांच साल में एक बार होता है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच नैरोबी एयरपोर्ट के पास है, अगर कोई व्हील आर्च में चढ़ सकता है तो कोई वहां बम रख सकता है और उसे लंदन के ऊपर से जाने दे सकता है। एयरलाइन के अनुसार नैरोबी से हीथ्रो तक की 4,250 मील की यात्रा में लगभग आठ घंटे और 50 मिनट लगते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »