20 Apr 2024, 15:35:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान के साथ शांति समझौते पर बातचीत की दिशा में काफी प्रगति हुई: पुतिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 8:48PM | Updated Date: Jun 29 2019 8:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओसाका। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि जापान के साथ बहुप्रतीक्षित शांति समझौते पर बातचीत की दिशा में काफी प्रगति हुई है। पुतिन ने शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात के बाद यह बात कही। रूसी राष्ट्रपति ने इस दिशा में काम करने के लिए दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की प्रशंसा भी की। पुतिन ने कहा, ‘‘ हमने निश्चित तौर पर  आबे के साथ शांति समझौते की समस्या को लेकर चर्चा की। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने इस मुद्दे पर मौलिक बातचीत की रूपरेखा तैयार कर ली है, जो दोनों ही देशों के लिए बहुत ही जटिल और संवेदनशील है। यह बातचीत जारी रहेगी।’’ गौरतलब है कि सोवियत संघ ने 1945 में युद्ध की समाप्ति के दिनों में जापान के उत्तरी तट के चार द्वीपों पर कब्जा कर लिया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »