19 Apr 2024, 05:00:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

खाड़ी क्षेत्र में तनाव को लेकर कई देश चिंतित : शिंजो आबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 3:48PM | Updated Date: Jun 29 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओसाका। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शनिवार को कहा कि यहां हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए कई राष्ट्राध्यक्षों ने ईरान के निकट हाल में हुई तनावपूर्ण घटनाओं पर चिंता जाहिर की और वह पश्चिम एशिया में हालात सामान्य बनाने के प्रयास करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। आबे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस सम्मेलन में ईरान के हालात पर कई देशों ने गंभीरता दिखाई है।
 
मैंने भी कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की और ईरान की अपनी यात्रा के बारे में उन्हें जानकारी दी। कई देशों ने होरमुज जलडमरूमध्य के निकट नौका पर हुए हमले और ईरान के अमेरिकी ड्रोन को गिराये जाने की घटना पर अपनी राय रखी। कुछ राष्ट्रों ने इस मसले पर चिेता जाहिर की है।’’  उन्होंने कहा कि कई नेताओं ने उनकी ईरान यात्रा का समर्थन किया है।
 
आबे ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करते हुए मैं पश्चिम एशिया में तनाव दूर करने का प्रयास करुंगा। विश्व में शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए तनाव दूर करना बहुत महत्वपूर्ण है। सभी नेता इस पर सहमत हैं। यह हालांकि आसान नहीं है लेकिन हम इस मामले में अपनी भूमिका निभाना चाहेंगे।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »