मोगादिशु। सोमालिया सुरक्षा बलों ने गुरुवार रात को देश के दक्षिणी इलाके में आठ आतंकवादियों को मार गिराया। सोमालिया के सुरक्षा और आतंरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि देश के दक्षिणी क्षेत्र के जमामे कस्बे में सोमाली विशेष सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में आठ आतंकवादियों को मार गिराया। प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान आतंकवादियों के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गये। स्थानीय निवासियों ने इस घटना की पुष्टि की है। सरकारी बलों ने आतंकवादियों के छिपने के ठिकानों पर हमले किये।
एक स्थानीय निवासी या अहमद ने फोन पर शिन्हुआ से कहा, ‘‘ सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ जिसके बाद दहशतगर्द भाग गये। ’’ गौरतलब है कि हाल ही में सोमालिया के सुरक्षा बलों ने देश के मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में अल कायदा से संबंद्ध आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया था। सोमाली सुरक्षा बलों को अफ्रीकन यूनियन मिशन का समर्थन मिला हुआ है। कुछ सप्ताह पहले सोमाली सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिणी क्षेत्र गेडो में अल-शहाब से जुड़े तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।