25 Apr 2024, 20:36:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संप्रभुता आर्थिक संप्रभुता के बगैर कोई भी संप्रभुता नहीं : बाजवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 1:53AM | Updated Date: Jun 29 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रावलपिडी। पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि आर्थिक संप्रभुता के बगैर किसी प्रकार की कोई भी संप्रभुता नहीं रह सकती है। सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर कहा कि देश गंभीर आर्थिक स्थिति के दौर से गुजर रहा है। जनरल बाजवा ‘‘ पाकिस्तान अर्थव्यवस्था: चुनौतियां और आगे की राह’’ पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सैन्य प्रवक्ता ने जनरल बाजवा के हवाले से ट्वीट में कहा ‘‘ हम सभी को अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने की जरुरत है जिससे सरकार ने जो कठिन पहल शुरु की है वह सफल हों।

यह समय राष्ट्र के लिए है।’’ जनरल बाजवा ने कहा कि अर्थव्यवस्था और सुरक्षा  का एक दूसरे से गाढ़ा नाता है और यह दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने क्षेत्रीय शांति के लिए जिन प्रयासों को शुरु किया है वह बेहतर व्यापार संपर्क की तरफ ले जायेगा। बाजवा ने कहा ‘‘ वित्तीय कुप्रबंधन के कारण हम गंभीर आर्थिक दौर से गुजर रहे हैं। हम कठोर फैसले ले रहे हैं। सैन्य बल अपनी भूमिका निभाते हुए स्वेच्छा से रक्षा बजट में सालाना बढ़ोतरी छोड़ रहे हैं कितु अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केवल यही कदम पर्याप्त नहीं होगा।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »