29 Mar 2024, 16:56:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कजाखस्तान में राष्ट्रपति चुनाव पर मतदान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 12:05PM | Updated Date: Jun 9 2019 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नुर-सुल्तान। कजाखस्तान के राष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ। मतदान स्थानीय समयानुसार शाम आठ बजे समाप्त हो जायेगा। पश्चिमी कजाखस्तान, अतायरू, अकोतोब और मेंगिस्टो क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुए जो समय में अंतर होने के कारण निर्धारित समय से एक घंटे बाद तक वोटिंग के लिए खुले रहेंगे। 
 
कजाखस्थान के पूर्व राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव ने लगभग 30 वर्षों तक पद पर बने रहने के बाद 20 मार्च को इस्तीफा दे दिया और उनके स्थान पर कसीम-जोमार्ट टोकायेव को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया, जो राष्ट्रपति पद के चुनाव होने तक राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे। वह संसद के ऊपरी सदन के अध्यक्ष थे। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में लगभग सात लोगों को पंजीकृत किया गया था, जिनमें टोकयव भी शामिल थे, जिन्हें नाजबायेव की अध्यक्षता वाले सत्तारूढ़ नूर ओटान पार्टी की ओर से नामित किया गया था।
 
कजाखस्तान में राष्ट्रपति पांच वर्षों के लिए चुने जाते हैं और उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए 50 फीसदी से अधिक मत हासिल करना जरुरी है। यदि किसी भी उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक मत नहीं पड़ते हैं तो चुनाव का दूसरा दौर यानी फिर से चुनाव कराया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »