20 Apr 2024, 02:21:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर कोरिया ने जो बिडेन पर साधा निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 12:21PM | Updated Date: May 22 2019 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। उत्तर कोरिया ने अमेरिका में 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के प्रमुख दावेदार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन पर निशाना साधते हुए उन्हें उतावला और मूर्ख बताया है। उ. कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने श्री बिडेन पर हमला करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति बिडेन सत्ता की लोलुपता में उतावले और मूर्ख हो गये हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने अपने हालिया चुनावी अभियानों के दौरान उ. कोरिया के शीर्ष नेतृत्व का मजाक उड़ाया है।
 
उन्होंने जो कहा, वह केवल एक मूर्ख व्यक्ति का कुतर्क है। उनके बयान एक राजनेता के तौर पर तो छोड़यिे, एक इंसान के मौलिक गुणों पर भी खरा नहीं उतरते हैं।’’ गौरतलब है कि बिडेन ने अपने हाल के चुनावी अभियानों में उ. कोरिया पर जम कर हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को फिलाडेल्फिया में चुनाव अभियान के दौरान कहा कि क्या अमेरिका एक ऐसा देश है जो उ. कोरिया के शासक किम जोंग उन जैसे तानाशाहों और निरंकुश शासकों को गले लगाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »