28 Mar 2024, 16:37:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने रूस की तीन कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 1:38AM | Updated Date: May 22 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान ,सीरिया और उत्तर कोरिया को सामूहिक विनाश हथियार के विकास में कथित मदद देने के आरोप में रूस की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा  दिया है। रूस की तीनों कंपनियां अमेरिका की ओर से  चीन और सीरिया की प्रतिबंधित की गयीं 22 कंपनियों की सूची में शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के संघीय रजिस्टर ने मंगलवार को इस संबंध में नोटिस जारी करके कहा कि डब्ल्यू एम डी  के प्रसार में तीनों देशों को मदद पहुंचाने के  आरोप में रूस की कंपनियों को प्रतिबंधित किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि  रूस की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रशिक्षण केन्द्र  ‘गैटचिना’, इंस्ट्रूमेंट डिजायन ब्यूरो ‘टुला’  और  मॉस्को मशीन बल्डिंग प्लांट ‘एवानगार्ड’ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमेरिका ने  चीन की 13 और लेबनीज हेजबुल्ला समेत सीरिया की पांच कंपनियों को भी प्रतिबंधित किया है। नोटिस में कहा गया,‘‘ सरकार की जानकारी में यह  बात आयी कि कई विदेशी कंपनियां  ईरान, उत्तर कोरिया और सीरिया के लिए बने  परमाणु हथियार अप्रसार कानून की धारा तीन का उल्लंघन करते हुए डब्ल्यू एम डी की गतिविधियों में लिप्त हैं। ’’  इस कानून के तहत  डब्ल्यू एम डी के विकास में मदद पहुंचाने वाली कंपनियों  अथवा व्यक्तियों पर जुर्माने का भी प्रावधान है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »