29 Mar 2024, 03:16:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारतीय पर्वतारोही ने छह दिनों में किया एवेरस्ट और ल्होत्से फतह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 1:28AM | Updated Date: May 22 2019 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। भारतीय पर्वतारोही केवल हिरेन कक्का ने मात्र छह दिनों के अंदर दो पर्वत शिखरों माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से को सफलतापूर्वक फतह कर लिया। सतोरी एडवेंचर कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि भंडारी ने बताया कि केवल ने दुनिया के चौथे सबसे ऊंचे पर्वत माउंट ल्होत्से के शिखर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। उन्होंने कहा,‘‘ मुंबई के पर्वतारोही केवल ने नौ लोगों के दल के साथ माउंट ल्होत्से पर यह चढ़ाई की है।’’केवल ने इससे पहले 16 मई को 8848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर भी चढ़ाई की थी। वह माउंट एवरेस्ट पर कनाडा के पर्वतारोही मैथ्यूज वर्नोन के नेतृत्व में चढ़ाई कर रहे 13 सदस्यीय दल के अभियान में शामिल थे। माउंट ल्होत्से पर चढ़ाई के लिये 28 वर्षीय केवल के साथ हांगकांग के वांग वई किन और तसांग ची सिंग , लाकपा शेरिंग शेरपा , ताशी ठुंडू शेरपा, पंबा ताशी शेरपा और नीमा शेरपा भी शामिल थे।         केवल पर्वतारोहण के अपने करियर में माउंट डिओ तिब्बा, माउंट हनुमान तिब्बा , माउंट फ्रेंडशिप , माउंट लोबुचे पश्चिम, माउंट स्टोक कांगरी और माउंट मनासलू  पर भी चढ़ाई कर चुके है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »