16 Apr 2024, 15:36:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुषमा ने किर्गिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 10:58PM | Updated Date: May 21 2019 10:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिश्केक। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को  किर्गिस्तान पहुंचने पर विदेश मंत्री चिंगिज अइदराबेकोव से भेंट की और  द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर सार्थक बातचीत की। स्वराज  शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए  किर्गिस्तान  की राजधानी बिश्केक पहुंची हैं। माना जा रहा है कि 21 -22 मई  तक चलने वाली इस  बैठक में आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। दोनों विदेश मंत्रियों के बीच राजनीति ,रक्षा, व्यापार , निवेश, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण आदि मुद्दों पर बातचीत हुयी। दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और आतंकवाद से मिलकर लड़ने पर बल  दिया। स्वराज की किर्गिस्तान की यह दूसरी यात्रा है। इसके पहले उन्होंने 12-13 जनवरी को उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुयी  भारत-मध्य एशिया वार्ता में हिस्सा लिया था। भारत के लिए  एससीओ के पूर्ण सदस्य के रूप में भाग लेने का यह दूसरा मौका है। किर्गिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त आलोक अमिताभ डिमरी ने कहा कि श्रीमती इस यात्रा से समरकंद वार्ता  से संबंधी प्रतिबद्वताओं को मजबूती मिलेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »