29 Mar 2024, 16:55:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 11 तालिबानी आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 4:22PM | Updated Date: May 20 2019 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फराह। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत फराह में उत्­तरी एटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 11 तालिबान आतंकवादी मारे गये। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मुहिबुल्लाह महिब ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन सेना ने रविवार रात फराह प्रांत के बाला बुलुक जिले के आसपास के क्षेत्रों में आतंकवादी समूह तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किये जिसमें 11 तालिबान आतंकवादी मारे गए।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हवाई हमले में आतंकवादियों के चार वाहनों को भी नष्ट कर दिया गया। नाटो के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना द्वारा समर्थित अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश में पिछले कुछ महीनों से तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ जमीनी और हवाई हमले बढ़ा दिये हैं। तालिबान ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »