29 Mar 2024, 16:26:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ताजिकिस्तान जेल में भड़का दंगा, 3 सुरक्षाकर्मी, कई कैदी मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 1:51PM | Updated Date: May 20 2019 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुशांबे। ताजीकिस्तान के वहदात शहर में स्थित उच्च सुरक्षा वाले जेल में दंगा भड़कने के बाद तीन जेल सुरक्षाकर्मियों तथा कई कैदियों की मौत हो गई। न्याय उप मंत्री मंसूरजोन उमारोव ने सोमवार को बताया कि जेल में 19 मई को तब दंगा भड़का जब जेल में सजा काट रहे आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के 30 सदस्यों ने तीन जेल सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया तथा उनकी हत्या कर दी।

कैदियों के पास चाकू और अन्य धारदार हथियार थे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा जब अधिकारियों ने निर्णायक उपाय किए तो स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए दंगाइयों को भी मार दिया गया। बयान में स्थिति को पूरीतरह नियंत्रण में होने का दावा करते हुए कहा कि दंगा भड़कने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

कुछ कैदियों की पत्नियां, जो अपने पति के साथ एक अलग ब्लॉक में थीं, ने बताया कि गोलीबारी लगभग 2100 बजे शुरू हुई और आधे घंटे तक चली। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने कई एंबुलेंस, पुलिस गश्ती कारों तथा दमकलों को जेल की ओर जाते देखा। इससे पूर्व नवंबर में उत्तरी शहर खुजांड में अत्यधिक सुरक्षा वाले जेल में भी दंगा भड़का था। इसमें 21 कैदी और दो जेल सुरक्षाकर्मी मारे गये थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »