19 Apr 2024, 02:59:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

समुद्र में गिरा पर्यटकों से भरा विमान - सभी यात्रियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 1:43PM | Updated Date: May 20 2019 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होंडुरास। होंडुरास में छुट्टियां बिताने आए कुछ विदेशी पर्यटकों की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को एक विमान रोआत के होंडुरास के समुद्र में गिरकर क्रैश हो गया। जिसमें चार कनाडाई और एक अमेरिकी पायलट की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सभी पर्यटक यहां छुट्टियां बिताने आए थे। 
 
बताया जा रहा है कि द्वीप के एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही ये विमान हादसे का शिकार हो गया। ये पर्यटकों का ये विमान डिक्सन कोव शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  मृतकों की पहचान ब्रैडली पोस्ट, बेली सोनी, टॉमी डब्लर और पायलट पैट्रिक फोर्सेथ के रूप में की गई है। 
 
साथ ही कनाडाई पायलट, एंथोनी डब्लर इस दर्दनाक हादसे में बच निकले, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई थी, उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है। विमान के पंजीकरण की जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं कराई गई। बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब पर्यटक रोआटान से लगभग 77 किलोमीटर दूर त्रुजिलो शहर की ओर जा रहे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »