29 Mar 2024, 01:34:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

क्यूबा : भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, 30 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 12:06PM | Updated Date: May 20 2019 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हवाना। क्यूबा की राजधानी हवाना के प्रतीक माल्कोन सीफ्रंट बुलेवार्ड के बीच में फुटपाथ पर एक विंटेज कार के घुस जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो विदेशी नागरिकों समेत 30 अन्य घायल हो गए। यह हादसा रविवार को उस समय हुआ जब कार पैदल चल रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी। इसके कारण एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दो अन्य ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 
घायलों में दो विदेशी नागरिक शामिल हैं जिनकी राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा आयोग के मुताबिक क्यूबा में गत वर्ष हरेक 52 मिनट पर यातायात दुर्घटना दर्ज की गयी। गत वर्ष 10 हजार से अधिक दुर्घटनाओं में 683 लोगों की मौत हुई तथा 7730 अन्य घायल हुए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »