29 Mar 2024, 15:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम करने में मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 12:40AM | Updated Date: May 20 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुवैत सिटी। पाकिस्तान ने कहा है कि वह दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति तथा स्थायित्व का  पक्षधर है और  अमेरिका तथा ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थता  करने के  लिए  तैयार है। इराक के दो दिवसीय आधिकारिक  दौरे पर रविवार को  यहां पहुंचे पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने  कुवैत न्यूज एजेंसी को दिये साक्षात्कार में यह बात कही है। कुरैशी ने कहा, ‘‘अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से हम चिंतित हैं। पाकिस्तान क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के पक्ष में है और दोनों देशों के बीच तनाव  कम करने के  लिए वह मध्यस्थता के लिए तैयार है।’’ उन्होंने कहा कि कुवैत और पाकिस्तान में बीच सदियों से संबंध सौहार्दपूर्ण रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा,‘‘ हमारे राजनीतिक संबंध बहुत बढ़िया रहे हैं और क्षेत्रीय स्तर पर हम एक दूसरे को हर क्षेत्र में समर्थन करते रहे हैं। कई वैश्विक मुद्दों पर हमारी नीतियां समान हैं और फलस्तीन समेत  विभिन्न क्षेत्रीय मसलों पर भी हमारे विचार एक दूसरे से काफी मेल खाते हैं।’’ शाह ने कहा कि कुवैत यात्रा का मकसद  दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूती देना है। उन्होंने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि कुशल और अर्ध कुशल श्रमिकों को  कुवैत भेजकर आर्थिक  विकास के ढ़ांचे को और मजबूत किया जा सकता है।’’

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »