18 Apr 2024, 14:08:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला संकट: राष्ट्रपति मादुरो की सेना हथियारों के साथ कर रही है अमेरिका का इंतजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 3:22PM | Updated Date: May 18 2019 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काराकस। वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के प्रति वफादारी दिखाने के लिए आयोजित सेना के मार्च के दौरान जवानों ने प्रतिबद्धता जताई कि वे अपने हाथों में हथियारों के साथ अमेरिका की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मादुरो के अरागुआ राज्य के शुक्रवार के दौरे के दौरान इस मार्च का आयोजन किया गया था। परेड के दौरान सैन्य कर्मियों ने चिल्लाते हुए कहा,‘‘लड़ने वालों का अधिकार है। तुम मेरे देश पर कभी आक्रमण नहीं करोगे। हमारे बारे में सुनो। हम छोटे ग्रिंगो हैं। हम तैयार हैं।
 
हमारे हाथों में हथियार हैं। हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं।’’ मादुरो ने सेना के जवानों और सैन्य उपकरणों के साथ एक मील से अधिक दूरी तक मार्च किया। परेड के दौरान राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट सेवा के लिए जवानों को पुरस्कार भी दिए और अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ भाषण भी दिया। वेनेजुएला में जनवरी से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है क्योंकि विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था।
 
इसके बाद अमेरिका और इसके सहयोगी देशों ने गुआइदो को मान्यता देते हुए मादुरो से पद से हट जाने को कहा था। अमेरिकी अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि वेनेजुएला संकट के समाधान के लिए सैन्य कार्रवाई से लेकर तमाम विकल्प खुले हुए हैं। मादुरो ने अमेरिका पर पलटवार करते हुए गुआइदो को अपने कठपुतली के रूप में स्थापित करने और वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा करने की नीयत से तख्तापलट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »