20 Apr 2024, 15:49:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में लौह अयस्क खान में 17 लोग फंसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 12:19PM | Updated Date: May 17 2019 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरबिन। चीन के उत्तर पूर्व हीलोंगजियांग प्रांत स्थित लौह अयस्क खान में शुक्रवार को तड़के अचानक पानी भर जाने से 17 लोग फंस गये। शुंके काउंटी सरकार के मुताबिक यह हादसा कुइहोंगशान लौह अयस्क खान में तड़के तीन बजे उस समय हुई जब उसमें 43 श्रमिक काम कर रहे थे। अभीतक 26 लोगों को खान से बाहर निकाला जा चुका है जबकि 17 लोग खान के अंदर फंसे हुए हैं। बचावकर्मियों ने 12 फंसे लोगों का पता लिया है तथा बाकी पांच लोगों से भी संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। राहत एवं बचाव का काम जारी है तथा खान में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »