24 Apr 2024, 18:04:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के शंघाई में दीवार ढहने से 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 12:15PM | Updated Date: May 17 2019 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन के शंघाई में एक कारखाने की दीवार ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटनावश दीवार ढहने से 25 लोग उसके मलबे में दब गये जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 10 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा गुरुवार को शंघाई के चांगनिंग जिले के झावहुआ रोड पर उस समय हुआ जब कारखाना भवन को ध्वस्त किया जा रहा था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।       
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »