28 Mar 2024, 16:48:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रिश्वत के आरोप में द. कोरिया के पूर्व उप कानून मंत्री उई गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 11:35AM | Updated Date: May 17 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। वर्ष 2006 से 2008 के बीच 13 करोड़ वोन (109,000 डॉलर) रिश्वत लेने के आरोप में दक्षिण कोरिया के पूर्व उप कानून मंत्री किम हाक उई को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। द. कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार द. कोरिया की केंद्रीय जिला अदालत ने मजबूत सबूत तथा अभियोजन पक्ष को बचाने की संभावित कोशिशों का हवाला देकर उई के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एजेंसी ने बताया कि वर्ष 2013-2014 के दौरान उई के खिलाफ बलात्कार और रिश्वत सहित विभिन्न आरोपों की जांच की गई थी, लेकिन सबूतों की कमी के कारण बाद में उन्हें बरी कर दिया गया था। उई (63) वर्ष 2013 में द. कोरिया के उप कानून मंत्री थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »