28 Mar 2024, 19:38:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने हुआवेई पर कसा शिकंजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 2:17PM | Updated Date: May 16 2019 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते के पटरी पर आने की संभावनाओं को एक बार फिर संदेह के घेरे में डालते हुए चीन की दूरसंचार कंपनी हुआवेई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हुआवेई के खिलाफ श्री ट्रंप ने ऐसे समय में कदम उठाया है, जब चीन के साथ उसकी बातचीत उतार चढाव के दौर से गुजर रही है। इसे पहले जब चीन के प्रतिनिधि बातचीत के वाशिंगटन आये थे तो उस वक्त ट्रंप ने चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर आयात शुल्क बढाकर 10 से 25 प्रतिशत कर दिया था। ट्रंप ने बुधवार को अमेरिकी प्रौद्योगिकी पर खतरे का हवाला देते हुए राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दी।
 
ट्रंप ने एक्जक्यूटिव ऑर्डर के जरिये यह घोषणा की। यह आदेश पारित होने के बाद वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस को यह अधिकार मिल गया है कि वह ऐसे लेनदेन को प्रतिबंधित कर पायेंगे, जो अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इस आदेश के जारी होते ही अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने हुआवेई और इसकी सहयोगी कंपनियों को ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी की संस्थान सूची में शामिल कर दिया है, जिसके कारण अब हुआवेई का अमेरिकी कंपनियों के साथ कारोबार करना बहुत मुश्किल हो गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »