29 Mar 2024, 12:04:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अज्ञात समूह के हमले में सेना के अधिकारी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 10:08AM | Updated Date: May 14 2019 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खार्तूम। सूडान सैन्य काउंसिल (टीएमसी) ने सोमवार को कहा कि खार्तूम में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर अज्ञात समूह ने हमला कर दिया जिसमें सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।     

टीएमसी ने बयान जारी कर कहा, ‘‘कुछ दल हैं जो आज के नतीजे आने के बाद परेशान होकर क्रांति को निशाना बना रहे हैं। ऐसे लोग किसी भी समझौते को विफल करने की कोशिश में लगे हैं और देश को गहराई में ढ़केलना चाहते हैं। अज्ञात समूह ने वारदात वाली जगह पर पहुंचकर गोलीबारी की और सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया।’’          

काउंसिल ने इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए विपक्ष को स्वतंत्र और परिवर्तित गठबंधन के साथ काम करने की इच्छा जताई।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »