26 Apr 2024, 01:21:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब : हमले में दो तेल जहाज हुए क्षतिग्रस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 3:36PM | Updated Date: May 13 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालिद अल फलीह ने सोमवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के तट पर हमले से उनके दो तेल के जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा है। फलीह ने कहा कि दोनों सऊदी तेल जहाज पर संयुक्त अरब अमीरात के तट पर हमलाकर उसमें तोड़फोड़ की गयी, जिससे जहाजों को ‘काफी नुकसान’ हुआ। उन्होंने बताया कि हमले के समय तेल के जहाज अरब सागर को पार कर रहे थे। फलीह ने कहा कि उनके दो टैंकरों को फजैराह के तट पर निशाना बनाया गया था।
 
उन्होंने कहा कि दो में से एक जहाज रास तनुरा के बंदरगाह से सऊदी कच्चा तेल भरने के लिए रास्ते पर था। जहाज सऊदी अरब से अमेरिका के लिए तेल ले जा रहा था। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और जहाज से तेल निकल गया। हमले में हालांकि दोनों जहाजों को काफी क्षति पहुची है। फलीह ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य विश्व भर में उपभोक्ताओं को तेल आपूर्ति में बाधा पहुंचाना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »