20 Apr 2024, 00:08:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत-वियतनाम ने 2020 तक 15 अरब डॉलर के व्यापार का रखा लक्ष्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2019 7:13PM | Updated Date: May 11 2019 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हनोई। भारत और वियतनाम दोनों देशों के मौजूदा समय में होने वाले 14 अरब डॉलर के व्यापार को बढ़ाकर वर्ष 2020 तक 15 अरब डॉलर करने के लिए काम करेंगे। वियतनाम के दौरे पर गये उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को यहां के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के साथ राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में परस्पर द्विपक्षीय भागीदारी को बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की। इससे पहले उन्होंने वियनताम के उप राष्ट्रपति डांग थी न्गोक थिन्ह के साथ प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की।

इस दौरान दोनों देश निवेश को बढ़ावा देने विशेषकर सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादा ढांचा, हाई-टेक कृषि, नवाचार, तेल और गैस उत्पादन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के जरूरी कदम उठाने पर सहमति जतायी। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बड़े शहरों को सीधी विमान सेवा से जोड़ने पर सहमति व्यक्त की, जिसके व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शुरुआती तौर पर इस साल के आखिर में इंडिगो भारत तथा वियतनाम के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »