25 Apr 2024, 14:40:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संघर्ष और आपदा से पीड़ित 4 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2019 12:29PM | Updated Date: May 11 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। सीरिया और कांगो समेत अन्य देशों में संघर्ष एवं प्राकृतिक आपदाओं के कारण करीब चार करोड़ 10 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में जारी एक बयान में यह खुलासा किया है। संयुक्त राष्ट्र की सहयोगी संस्था नार्वियन रिफ्यूजी काउंसिल(एनआरसी) के मुताबिक  कांगो, इथोपिया और कैमरून में व्याप्त तनाव और  सीरिया में चल रहे संघर्ष के कारण लोग विस्थापित हो रहे हैं। एनआरसी प्रमुख जान इगेलैंड ने कहा, ‘‘मैं आपको कैमरून का उदाहरण देता हूं। मैं देश के पश्चिमी हिस्से में था।

कैमरून के दक्षिणी और पश्चिमी  अंग्रेजीभाषी हिस्सों में सशस्त्र संघर्ष की स्थिति है। कोई इस पर बात नहीं करता तथा न कोई इसे समाप्त करने के प्रयास में लगा है और न ही कोई  मध्यस्थता करने वाला है। सैकड़ों गांव जला दिए गए हैं और चार से पांच हजार  के बीच लोग विस्थापित हो चुके हैं।’’ एनआरसी के आंतरिक विस्थापना निगरानी केंद्र के मुताबिक संघर्ष के अलावा प्राकृतिक आपदा के कारण भी लोग अपने घरों को छोड़ रहे हैं। चीन, भारत  और फिलीपीन्स जैसे देशों में तूफान जैसी आपदाओं के कारण करीब 10 लाख लोग  विस्थापित हो चुके हैं। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »