20 Apr 2024, 21:06:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला ने की ब्राजील और अरुबा के साथ सीमा खोलने की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2019 12:24PM | Updated Date: May 11 2019 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काराकास। वेनेजुएला सरकार ने देश में राजनीतिक संकट के कारण बंद की गयी ब्राजील और अरुबा से लगती सीमा खोलने की घोषणा की है लेकिन कोलंबिया, बोनेयर और कुरासावो से लगती सीमा अब भी बंद रहेगी। वेनेजुएला के उद्योग एवं राष्ट्रीय उत्पादन मंत्री तारिक अल ऐसामी ने शुक्रवार को बताया कि ब्राजील के साथ सीमा खोलने के सरकार के इस कदम से आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन तथा सीमा पर होने वाला आदान-प्रदान बहाल होगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपनी सरकार को देश के कैरेबियाई तट के पास स्थित अरुबा द्वीप के साथ धीरे-धीरे संपर्क और व्यापार दोबारा शुरु करने के लिए काम शुरू करने का निर्देश दिया है। ऐसामी ने बताया कि अरुबा द्वीप के प्रधानमंत्री और अन्य प्रतिनिधि वेनेजुएला के घरेलू मामलों में किसी अन्य देश के हस्तक्षेप के पुरजोर खिलाफ हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अन्य द्वीपों के नेताओं को भी इतनी अकल आये कि वह वेनेजुएला की सीमा के खिलाफ किसी तरह की जोर-जबरदस्ती का हथियार बनने से बच सकें।

उन्होंने कहा कि वेनेजुएला सरकार को अरुबा के साथ निष्पक्ष व्यापार और हवाई संपर्क बढ़ाने की संभावना है। अरुबा, कुरासावो और बोनेयर के साथ समुद्री और हवाई संपर्क 20 फरवरी को बंद कर दिया गया था तथा इसके एक दिन बाद ब्राजील के साथ सीमा बंद कर दी गयी थी। वेनेजुएला सरकार ने दलील दी थी कि उसने अमेरिका की साजिश से अपने देश की सुरक्षा के लिए अपनी सीमाओं को बंद किया है। उसने कहा था कि अमेरिका की 23 फरवरी को वेनेजुएला में जबरन मानवीय सहायता भेजने की योजना है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »