20 Apr 2024, 13:56:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में प्रेस की स्वतंत्रता खतरे में : संयुक्त राष्ट्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2019 1:04PM | Updated Date: May 9 2019 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने म्यांमार में प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। म्यांमार में अगले वर्ष होने वाले चुनावों के मद्देनजर यह चिंता जताई गई है। मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के कार्यालय ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। 
 
विज्ञप्ति के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने कहा, ‘‘ हम म्यांमार में मीडिया की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था के न्यूनतम स्तर को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के पास कानून, नीति और संस्था-निर्माण की दिशा में काम करने का एक अच्छा तरीका है, जो अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रीय चुनावों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले पत्रकार वा लोन और क्यो सो ओ को रिहा करने के म्यांमार के फैसले का स्वागत किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »