29 Mar 2024, 16:39:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया PM के सिर पर महिला ने मारा अंडा - देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 12:13PM | Updated Date: May 8 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन पर मंगलवार को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक महिला के गुस्से का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया PM पर महिला ने अंडा फेंका था जो उनके सिर से टकराया भी, लेकिन बिना फूटे अलग गिर गया। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में 18 मई को आम चुनाव होने हैं जिसके चलते तमाम राजनीतिक दलों के नेता चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री पर अंडा फेंकने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी पर अलबरी में कंट्री वीमेंस एसोसिएशन के कार्यक्रम के दौरान महिला को मॉरिसन के सिर पर अंडा फेंकते देखा गया, अंडा उनके सिर से टकराकर बिना फूटे अलग गिर गया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने पत्रकारों से कहा कि उसने शरण मागने वालों के प्रति सत्तारूढ़ गठबंधन की नीतियों के विरोध में अंडा फेंका था। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला लड़खड़ा कर गिर गई। मॉरिसन ने अंडा फेंकने वाली महिला को कायर बताया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »