29 Mar 2024, 10:48:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 73 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2019 11:21AM | Updated Date: May 7 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनिला। फिलीपींस में मंगलवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 73 अन्य लोग घायल हो गए। 
 
पुलिस ने बताया कि हादसा क्वेज़ोन प्रांत के अतिमोनन नगर में राजमार्ग पर हुआ। दोनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक और उसके सहायक तथा बस में सवार एक यात्री की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि बस मनिला के दक्षिणी इलाके से बिसोल क्षेत्र में जा रही थी जबकि ट्रक मनिला जा रहा था। 
 
शुरूआती जांच में हादसे की वजह बस के अन्य वाहनों को ओवरटेक की बताई जा रही है क्योंकि बस की टक्कर दूसरी लेन में ट्रक के सामने से हुयी हैं। पुलिस पे बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी हस्तपताल में भर्ती कराया गया हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »