26 Apr 2024, 03:58:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

‘फोनी’ ने बांग्लादेश में दिया दस्तक - 14 लोगों की मौत, 63 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2019 1:51PM | Updated Date: May 5 2019 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत के पूर्वी तट पर तबाही मचाने के बाद चक्रवात ‘फोनी’ के शनिवार को बांग्लादेश में दस्तक देने के बाद कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह दावा किया गया है। उल्लेखनीय है कि 2008 में बंगाल की खाड़ी से होकर 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ म्यामां में तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान नरगिस के बाद से ‘फोनी’ सबसे जोरदार तूफान है।
 
हालांकि, बांग्लादेश आपदा प्रबंध मंत्रालय ने तीन तटीय जिलों से मिली शुरूआती खबरों के आधार पर चार मौतों की  अधिकारिक रूप से पुष्टि की है। इनमें से दो मौतें बरगुना में तथा एक - एक मौत भोला और नोआखली में हुई है। आपदा प्रबंध राज्य मंत्री एनामुर रहमान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सभी प्रभावित जिलों से विस्तृत सूचना मिलनी बाकी है।    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »