मॉस्को। रूस में इस्तांबुल-मखचक्ला विमान के एक यात्री के इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े होने के संदेह में दागेस्तान हवाई अड्डे पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस्तांबुल-मखचक्ला विमान में यात्रियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने बियसोल्तान जमालोव को हिरासत में लिया, इससे पहले उसे तुर्की प्रत्यर्पित किया गया था और सीरिया में आईएस गतिविधियों में शामिल होने के चलते वांछितों की सूची में उसका नाम शामिल था। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने पाया कि जमालोव सितंबर 2016 से जनवरी 2019 तक सीरिया में था। वह वहां नुसरा फ्रंट (आतंकवादी समूह) में शामिल था।