28 Mar 2024, 18:29:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में 12 आतंकवादी ढ़ेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 5:24PM | Updated Date: May 3 2019 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गजनी। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत गजनी की राजधानी गजनी शहर के बाहर सुरक्षा बलों ने  आॅपरेशन सफाया के तहत 12 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अरीफू नूरी ने शुक्रवार को बताया कि ऑपरेशन सफाया गुरुवार को दोपहर बाद शुरू किया गया था। अभी तक कई गांवों को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया गया है और आतंकवादी अपने 12 साथियों के शवों को छोड़ कर भागने को मजबूर हो गए हैं। तालिबान आतंकवादियों ने तत्काल इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »