25 Apr 2024, 19:31:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका बम धमाकों में डेनमार्क के अरबपति के तीन बच्चों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 2:24PM | Updated Date: Apr 23 2019 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में हुए बम धमाकों में अब तक 300 से लोगों की जानें जा चुकी हैं। धमाकों में 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। खबर आ रही है कि 1 डैनिश अरबपति के 4 बच्चों में से 3 बच्चे भी इस हमलों का शिकार हुए हैं। 46 साल के आंडर्स हॉल पोल्सन डेनमार्क के सबसे अमीर इंसान हैं। सोमवार को रिपोर्ट्स आई हैं कि उनके 4 बच्चों में से तीन बच्चों की श्रीलंका हमलों में मौत हो गई है। उनका परिवार ईस्टर त्योहार मनाने के लिए श्रीलंका में हॉलीडे पर था। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पोल्सन की कंपनी बेस्टसेलर के प्रवक्ता ने एक ई-मेल के जरिए बताया कि ये खबरें सही हैं।
 
इन हमलों के तीन दिन पहले पोल्सन की बेटी एल्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई-बहनों एस्ट्रिड, एग्नेस और अल्फ्रेड के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती के दौरान की एक फोटो पोस्ट की थी। हालांकि, परिवार की ओर से बच्चों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि परिवार को अभी इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना और वो अपने प्राइवेसी का सम्मान चाहते हैं। बता दें कि पोल्सन डेनमार्क के अरबपति हैं।
 
वो इंटरनेशनल क्लोदिंग चेन बेस्टसेलर के मालिक होने के साथ साथ जाएंट क्लोदिंग कंपनी एसॉस के सबसे बड़े शेयरहोल्डर भी हैं। साथ ही स्कॉटलैंड में उनके कई सारे ऐतिहासिक महत्व के एस्टेट भी हैं। वो पूरे यूनाइटेड किंगडम में सबसे बड़े प्राइवेट लैंडओनर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »