29 Mar 2024, 00:44:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में बस पलटी, आठ लोगों की मौत, 44 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 3:20PM | Updated Date: Apr 19 2019 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में शुक्रवार सुबह बस के पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गये। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार यह बस सिंध प्रांत के बादिन क्षेत्र के मोरझहार में पलट गई। इसका कारण अत्यधिक रफ्तार बताया जा रहा है। यह बस सिंध प्रांत  के इस्लामाकोट शहर से कराची शहर की तरफ जा रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल के लोगों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इनमें 10 यात्रियों की  हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले कल बलूचिस्तान प्रांत के मास्तुंग जिले में गुरुवार को एक वैन तथा ट्रक  की टक्कर में  कम से कम 14 लोगों की मौत  हो गई थी और कई अन्य घायल हो गये थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »