29 Mar 2024, 05:55:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने की खुदकुशी, खुद को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 2:14PM | Updated Date: Apr 18 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने ये खौफनाक कदम अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए उठाया। बता दें कि गार्सिया रिश्वत लेने के मामले में अपनी गिरफ्तारी से बचना चाहते थे। उनपर ब्राजील की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ओदेब्रक से रिश्वत लेने के आरोप लगे थे।  इन आरोपों को गार्सिना ने खारिज किया था, बावजूद इसके पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची थी, अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
 
गोली लगने के बाद गार्सिया को पेरू की राजधानी लिमा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गार्सिया की मौत की पुष्टि पेरू के वर्तमान राष्ट्रपति मार्टिन विजकार ने की है। गार्सिया की मौत के बाद उनके समर्थक हॉस्पिटल के बाहर जुट गए। लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। पेरू के गृह मंत्री कार्लोस मोरन ने मीडिया को बताया कि जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तब गार्सिया ने एक फ़ोन करने की बात कही थी उसके बाद वह अपने कमरे में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »