29 Mar 2024, 02:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 147 हुई : डब्ल्यूएचओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 6:17PM | Updated Date: Apr 15 2019 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया में लीबिया नेशनल आर्मी (एलएनए) और संयुक्त राष्ट्र समर्थित गवर्नमेंट आफ नेशनल एकार्ड (जीएनए) के बीच हाल ही की झड़पों  में मरने वालों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू एच ओ) ने यह जानकारी दी है। आंकड़ों के अनुसार रविवार को मरने वालों की संख्या 121 थी और घायलों की संख्या 561 थी। आर्गनाइजेशन ऑफ लीबिया ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘लीबिया संकट में मरने वालों की संख्या 147 हो गई है और 614 लोग घायल हुए हैं। डब्ल्यूएचओ ने मदद के लिए चिकित्सक दलो को तैनात  किया है। दोनो पक्षों के बीच चार अप्रैल से जोरदार संघर्ष शुरू हुआ था और फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार की अगुवाई वाले एलएलए ने त्रिपोली में अप्रत्याशित तौर पर गंभीर हमला किया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »