29 Mar 2024, 17:21:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कनाडा में चर्च में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 12:05PM | Updated Date: Apr 15 2019 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सालमन आर्म इलाके में एक चर्च में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। 
 
स्थानीय मीडिया ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात एक 25 वर्षीय शख्स ने ‘चर्च आॅफ क्राइस्ट’ में एक कार्यक्रम के दौरान घुसकर दो लोगों को गोली मार दी। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। 
 
पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि हमलावर पीडि़तों में से एक से पहले से परिचित था हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने किसी धार्मिक कारण से हमला किया या किसी और वजह से। मृतक 78 वर्षीय वृद्ध था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »