29 Mar 2024, 12:20:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन और किम अगले माह कर सकते हैं मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 11:23AM | Updated Date: Apr 15 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के बीच अगले सप्ताह मुलाकात होने की संभावना है। योनहैप समाचार एजेंसी के अनुसार  पुतिन एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 24 अप्रैल को पूर्वी एशिया का दौरा करेंगे। उनकी यात्रा के दौरान  पुतिन और  किम के बीच मुलाकात हो सकती हैं। 
 
इस महीने की शुरुआत में  पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच मुलाकात को लेकर कहा था कि रूस ने तारीख तय करने के लिए विशेष प्रस्ताव रखे हैं तथा इस मुद्दे पर चर्चा की जा रही है।
 
गौरतलब है कि  ट्रम्प और किम ने पिछले सप्ताह ही तीसरी बैठक की संभावना व्यक्त की है।  ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले पत्रकारों से यह बात कही। वहीं किम की अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने की इच्छा के बारे में उ. कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने शनिवार को जानकारी दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »