26 Apr 2024, 03:31:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया के नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी, चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 11:49PM | Updated Date: Apr 14 2019 11:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न के एक नाइट क्लब के बाहर रविवार सुबह गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि तीन घायलों की उम्र 29 से 50 वर्ष के बीच है, चौथे व्यक्ति की उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की एक प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी की घटना का आतंकवाद से जुड़े होने की कोई आशंका नहीं है। एक खबर के अनुसार जांचकर्ता इसके मोटरसाइकिल गिरोह से जुडे होने की दिशा में जांच कर रहे हैं। पुलिस रविवार शाम तक घटना पर पूर्ण जानकारी मुहैया करा सकती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »